खरीक एवं बिहपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित सिकियाधार बहियार में खैरपुर के वकील मंडल (60), लत्तीपुर के राम अवतार यादव (62), खरीक के लोदीपुर दियारा में फोको उर्फ किशो देवी (45), बिहपुर थाने के झंडापुर के कारू राय उर्फ दिनेश राय (60) की ठनका की चपेट में आने से मौत हो गयी।.

Whatsapp group Join

घटना की सूचना पर खरीक एवं बिहपुर थाने की पुलिस सिकिया धार बहियार पहुंची। किन्तु घटनास्थल खरीक थाना क्षेत्र का होने के कारण खरीक पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेज दिया। बताया जाता है कि खैरपुर निवासी वृद्ध घटनास्थल के समीप ही अपने बासा पर खेतीबाड़ी करता था। वह सब्जी लेकर घर आ रहा था। इसी दौरान ठनका की चपेट में आ गया।

वहीं लत्तीपुर उतर पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी राम अवतार यादव बारिश से बचने के लिए एक बासा पर चले गये, जहां ठनके की चपेट में आ गये। उसी जगह मौजूद कामदेव यादव घायल हो गये। फोको देवी मवेशी लाने दियारा गई हुई थी।

इसी दौरान बारिश होने लगी। उधर, झंडापुर ओपी के झंडापुर वार्ड नंबर एक निवासी कारु राय उर्फ दिनेश राय (60 वर्ष ) ठनका की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *