नवगछिया: पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के पास गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों युवकों में गोला गोपालपुर थाना क्षेत्र के वीरनगर निवासी अमित कुमार व विश्वजीत कुमार मंडल का नाम शामिल है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 198
पुलिस ने दोनों का अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल कराया। नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपुर कुशवाहा ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो युवक शराब पीकर मदन अहिल्या कॉलेज के पास हंगामा कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां से दोनों को गिरफ्तार किया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शनिवार को गिरफ्तार दोनों युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

