नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना के आनंद बाग स्थित एनएच-31 किनारे मिट्टी काटने के दौरान धंसना गिरने से उसमें दबने से 22 वर्षीय शबनम की मौत हो गई। वह नगरपारा दक्षिण पंचायत की बीरबन्ना निवासी भूदेव मंडल की बेटी थी। इस घटना में शबनम ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना दिन के करीब 12 बजे की बताई गई है। शबनम गांव के ही मधु देवी, प्रीति कुमारी, निधि कुमारी, समरजीत कुमार, पूनम देवी, कंचन देवी के साथ एनएच-31 किनारे मिट्टी काटकर घर ले जाने के गई गई थी।
Total Downloads: 165
मिट्टी काटने के दौरान अचानक मिट्टी का एक बड़ा धंसना गिर पड़ा, जिसमें वह दब गई और उसकी मौत हो गई। वहीं मधु, प्रीति भी दब गई थी, जो बच गईं, उन्हें चोट आई थी। घटना के बाद वहां मौजूद महिलाएं हल्ला करने लगीं, उस दौरान एनएच पर ठेला लगाकर आम बेच रहा गांव के पंकज कुमार ने देखा और शोर मचाया तो आसपास में आम बेचने वाले और लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सभी लोग मिलकर मिट्टी को नीचे से हटाया, इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक मधुरापुर बाजार लेकर गए। जहां डॉक्टर ने शबनम को मृत घोषित कर दिया। अन्य महिलाओं को खतरे से बाहर बताया और हल्की चोट आने की बात कही।

भाई का तिलक था, घर की पोताई करने के लिए गई थी मिट्टी लाने
ग्रामीणों ने बताया कि बताया मंगलवार को शबनम के भाई रूपेश का घर पर भाई का तिलकोत्सव था। उसके लिए वह घर की पोताई के लिए मिट्टी लाने गई थी। शबनम बीमार थी जो एक माह पूर्व अपने ससुराल खगड़िया के अगुवानी परबत्ता से आकर नारायणपुर में इलाज करवा रही थी। भाई के तिलक की खुशी में वह मिट्टी लेने चली गई थी। शबनम 5 भाई बहन में सबसे छोटी थी। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसे एक वर्ष पुत्री स्वीटी है। जो बार बार मां-मां कह रो-रोकर एकटक मां को निहार रही थी।
पति अखिलेश मंडल पंजाब के लुधियाना के प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पत्नी की मौत की सूचना पर घर के लिए निकल चुका है। शबनम की मौत पर मां अढुला देवी, पिता भूदेव मंडल, भाई विभीषण मंडल, रूपेश मंडल, गुंजन देवी, सिंपन देवी का रो-रोकर बेहाल हैं। घटना की सूचना पर सांसद प्रतिनिधि बैरिस्टर सिंह, कुंदन झा ने सीओ सह आपदा पदाधिकारी से परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

