नेपाल से पानी छोड़ते ही पूर्णिया समेत सीमांचल के चार जिलों की नहरें उफान मारने लगी है। नहरों में पानी ओवरफ्लो हो गया है, कई नहरों के बांध में कटाव भी शुरू हो चुका है। बता दें कि पूर्णिया में जानकीनगर बरहरा कोठी और श्रीनगर में नहर का बांध पहले भी कट चुका है।
Total Downloads: 182
जानकारी के मुताबिक पहले नेपाल से 1250 क्यूसेक पानी नहरों में छोड़ा गया था अभी नहरों में साढ़े 600 क्यूसेक और पानी छोड़ा गया है। इसके बाद स्थिति बिगड़ चुकी है। नहरों की कई वर्षों से मरम्मत तक नहीं हुई है। सिल्टिंग के कारण पानी ओवरफ्लो होने लगा है।


वहीं लगातार 4 दिनों से हो रही बारिश के बाद नदियों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। बाढ़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ से पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक भी समाहरणालय सभागार में हुई है।

कार्यपालक अभियंता कोसी सिंचाई प्रमंडल बनमनखी मुकुंद प्रसाद ने बताया कि साढे सत्तरह सौ क्यूसेक पानी नेपाल में छोड़ा गया है। इसकी वजह से जेसीबी खतरे के निशान से पानी ऊपर बह रहा है।
