नवगछिया : बाबा विशुराउत पहुंच पथ पर गुरुवार को बोलेरो के धक्के से भागलपुर निवासी सोनी देवी की पुत्री अर्चना कुमारी (10) जख्मी हो गई। वह अपनी मां सोनी देवी के साथ नानीघर पूर्णिया जिले के गेरिया जा रही थी।

हादसे के बाद चालक जख्मी बच्ची को उठाकर भागने लगा। यह देख उसकी मां रोने चिल्लाने लगी। आसपास के ग्रामीण दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कदवा ओपी पुलिस ने नवगछिया जीरोमाइल के पास बोलेरो को घेर लिया। जख्मी बच्ची को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *