कटरिया ओवरब्रिज के समीप एनएच 31 पर मंगलवार की सुबह 8:00 बजे सड़क के किनारे खड़े बालू लदे ट्रक में पीछे से बाइक सवार युवक ने धक्का मार दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठी उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतक की पहचान अररिया जिला के डबरा टोला, वार्ड 12 निवासी दुलानंद यादव के 45 वर्षीय बेटा दिलीप यादव के रूप में की गई है। वह देवघर से पूजा कर अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला रंजना देवी को इलाज के लिए पीएचसी रंगरा पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

मकंदपुर में बाइक के धक्के से दो घायल

नवगछिया| गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर में बाइक के धक्के से अभिया निवासी लालू मंडल व वरुण देवी गंभीर रूप से घायल गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां दोनों की स्थिति नाजुक है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *