प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र सरकार बिहार के बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता करेगी। राज्य सरकार के साथ मिलकर पीड़ितों की सहायता में केन्द्र सरकार लगी है। यह सहायता आगे भी जारी रहेगी। .

प्रधानमंत्री ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से बात कर राज्य के विभिन्न भागों में आई बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र पीड़ितों की हर संभव सहायता जारी रखेगा।

.इसके पहले मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि बिहार सरकार अपनी ओर से बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद कर रही है। इसमें केंद्र सरकार से भी सहायता चाहते हैं। केंद्र सरकार को मेमोरेंडम देने की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही इसे भेजा जाएगा। उनसे जो संभव होगा देंगे, लेकिन अपनी ओर से हर काम हम करते रहेंगे। सदन में सीएम ने कहा था कि एसडीआरएफ की अतिरिक्त टुकड़ी यहां तैनात हुई।

केंद्र द्वारा दिए गए हेलीकॉप्टर की पहुंच नहीं होने वाले इलाकों में फूड पैकेट गिराए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य के 13 जिलों के 111 प्रखंडों में अब भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अब तक 127 लोगों की मौत बाढ़ से हो चुकी है। कई नदियों में पानी कम होने के बावजूद गांवों में फैला बाढ़ का पानी अभी उतरा नहीं है। .

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी जी से बात की और बिहार के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ से उपजे हालात की समीक्षा की।.
-नरेंद्र मोदी, पीएम.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *