नवगछिया : श्री राणी सती दादी मंगल पाठ महोत्सव का द्वितीय वार्षिकोत्सव श्री गोपाल गोशाला नवगछिया में बड़े ही धूमधाम से दादी की ज्योत जलाकर प्रारंभ हुआ जिसमें मारवाड़ी समाज की 201 महिलाओं के बीच चुनरी और सुहाग पिटारी बांटी गई, उसके बाद उन्हीं 201 महिलाओं द्वारा चुनरी ओढ़कर मंगल पाठ किया गया

मंगल पाठ कराने के लिए (अजमेर) से श्री तेजेंद्र तेजस राणा हुकुम– सा आए थे जिन्होंने संगीतमय मंगल पाठ से सभी महिलाओं को खूब झूमाया बीच-बीच में कोलकाता से आए एंजेल नित नाटिका द्वारा राणी सती दादी का विभिन्न रुप प्रस्तुत किया गया एवं उनके पूरे जीवन काल को दर्शाने का प्रयास किया गया तत्पश्चात रात्रि में महाप्रसाद का आयोजन किया गया था

जिसमें सभी मारवाड़ी समाज के घरों के सदस्यों ने महाप्रसाद ग्रहण किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राम प्रकाश रूंगटा, मनोज चौधरी, मनोज अग्रवाल, शंभू सर्राफ, अशोक केडिया, शंभू रुंगटा, राज कुमार चौधरी, निखिल चिरानिया, सोनू चौधरी, संजय चोधरी, अमित बूबना, प्रमोद केडिया, वरुण केजरीवाल आदि लगे हुए थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *