पोठिया ओपी के डूमर पंचायत निवासी मनोज महतो को चार बदमाशाें ने 5 लाख की रंगदारी काे लेकर पिटाई कर दी। अपराधी उसे उठा कर ले जा रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने देखा तो अपराधी भागने लगे। लेकिन एक अपराधी को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस संबंध में पीड़ित किसान मनोज महतो ने पोठिया ओपी में अपराधियों के विरुद्ध आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
Total Downloads: 115
मनोज ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह खेत में लगी सब्जी की निगरानी कर रहे थे। इस दौरान चार बदमाश पहुंचे और मचान से घसीटकर नीचे गिरा दिया। एक अपराधी ने कट्टा से मारकर घायल कर दिया। अपराधियों ने बेहोशी की इंजेक्शन लगा दी। 5 लाख रंगदारी भी मांगी। हथियार के बल पर हेलमेट पहनाकर बाइक पर बैठा लिया और बखरी की ओर ले जाने लगे।


तभी वहां लोग पहुंच गए। पकड़े गए अपराधी की पहचान विष्णु टोला, दुधैला, थाना बिहपुर के नीरज कुमार मंडल के रूप में हुई है। ग्रामीणों घटना कि सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और पकड़े गए अपराधी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पोठिया थानाध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया कि मामले को लेकर अनुसंधान जारी है।
