विक्रमशिला सेतु के समानांतर गंगा पर बननेवाले नए पुल की जमीन का सत्यापन पूरा हाे गया है। सबौर, जगदीशपुर, खरीक और इस्माइलपुर के सीओ ने जमीन का मौजावार सत्यापन कर रिपोर्ट जिला भू-अर्जन कार्यालय काे साैंप दी है। इसमें मखुजान मौजा की 10.98 एकड़, महादेवपुर मौजा की 35.53 एकड़, परबत्ता मौजा की 0.48 एकड़ और भागलपुर नगर निगम मौजा की 4.41 एकड़ जमीन का सत्यापन किया गया है।
Total Downloads: 105
नगर निगम की जमीन अावासीय है। जबकि मखुजान की जमीन का ज्यादातर हिस्सा गंगा में ही है। महादेवपुर व परबत्ता माैजा की जमीन कृषि अाैर अावासीय है। इसमें बताया गया है कि रेलवे और बिहार सरकार की भी जमीन है। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मनाेज कुमार ने बताया कि अब जमीन का नक्शा बनेगा। इसके बाद छह सदस्यीय कमेटी स्थल जांच कर जमीन की दर निर्धारित करेगी। इसके बाद मुअावजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू हाे जाएगी।


मुअावजे के लिए अाज से सात तक कैंप
सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के पहुंच पथ के लिए छह माैजा की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। फिलहाल तीन माैजा तिलकपुर, अब्जूगंज अाैर नसाेपुर की जमीन के रैयताें के मुअावजे के भुगतान के लिए एक से सात अगस्त तक सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर लगेगा। वहां कागजाताें का सत्यापन सदर डीसीएलअार अाैर सदर एसडीअाे संयुक्त रूप से करेंगे।

इसमें तिलकपुर माैजा के 137 अाैर बाकी दाेनाें माैजा मिलाकर करीब 150 रैयताें के मुअावजे के भुगतान की प्रक्रिया के लिए अावेदन लिए जाएंगे। चाेरहर पुल के पहुंच पथ अाैर विजय घाट पुल के गाइड बांध की जमीन के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बुधवार काे स्थल की जांच की अाैर अड़चन काे दूर करने की दिशा में पहल की गई।
