नवगछिया शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शहरी क्षेत्र में जहां इन दिनों महज 12 से 14 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है वहीं ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति दस घंटे से भी कम है। बिहपुर प्रखंड के कई गांवों में 14 घंटे बिजली बाधित रही। बुधवार की देर रात 11 बजे कटी बिजली दूसरे दिन दोपहर तीन बजे आई। लगातार बिजली बाधित रहने से परेशान उपभोक्ताओं में रोष है।

उपभोक्ताओं ने बिजली कंपनी के अफसरों को चेतावनी दी है कि अगर यही स्थिति रही तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। लोगों ने कहा कि बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। लोगो का मोबाइल भी बंद हो गया। शहरी क्षेत्र में भी बिजली कब आती है कब जाती है उसका कोई पता नहीं है। शहर के लोगो का कहना है कि शाम और सुबह बिजली मुख्य रूप से काट दी जाती है।

लोगों ने कहा-जर्जर तार और बिजली के पोल नहीं बदलवा रही कंपनी, इससे होता है फॉल्ट

बिजली आपूर्ति की स्थिति चरमरा जाने से लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा के जिला प्रवक्ता गौतम कुमार ने कहा कि बिजली कंपनी इन दिनों कुछ वैसे लोग आ गए हैं जो सरकार विरोधी मानसिकता के हैं। रोज बिजली ठीक करने के नाम पर आपूर्ति बाधित कर दिया जाता है। गौतम ने कहा कि किसी भी सूरत में सरकार की क्षवि को बदनाम नहीं करने दिया जाएगा। यहां के बिजली विभाग के पदाधिकारी सचेत हो जाएं। वे मामले की शिकायत केंद्र और राज्य सरकार के संबंधित विभाग से करेंगे।

ट्रिपिंग होने से बाधित हो रही है बिजली : ईओ

नवगछिया विद्युत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन ने कहा कि शहरी क्षेत्र की बिजली ट्रिपिंग की समस्या के कारण कट रही है। ट्रिप के कारण पुनः बिजली आने में दस मिनट लगा जाते हैं। बिहपुर के सोनवर्षा फीडर में कुछ स्थानों का जंफर खोल कर पेड़ काटने का कार्य चल रहा था। जिसके कारण बिजली बाधित थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *