नवगछिया| मंगलवार को उन्नयन कार्यक्रम के तहत रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय में स्मार्ट क्लास शुरू हुई। उद्घाटन प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, अजय रुंगटा व रामप्रकाश रूंगटा ने संयुक्त रूप से किया। अजय रूंगटा व राम प्रकाश रूंगटा ने कहा कि छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए स्मार्ट क्लास जरूरी है।
गणित के शिक्षक विनोद कुमार ने कहा कि अब सभी बच्चों को वीडियो के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। मौके पर दशवीं वर्ग की छात्राओं ने स्वागत प्रस्तुत किया। प्रभारी प्राचार्य बालमुकुंद चौधरी ने बताया कि स्मार्ट क्लास से छात्रों को नियमित अभ्यास करने का मिलेगा।


कार्यक्रम का संचालन अजित कुमार ने किया। मौके पर राजीव कुमार रंजन, सत्य प्रकाश, शेखर आनंद, जलज कश्यप, शैलेश कुमार आदि मौजूद थे।

