नवगछिया :पार्ट वन के नामांकन के नियमों में बदलाव के कारण एडमिशन से वंचित बीएल सर्राफ कॉलेज के सैकड़ों छात्र बुधवार को सड़क पर उतर गए। छात्रों ने इस दौरान एनएच 31 को तीन घंटे तक जाम कर दिया। छात्र सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन कर रहे थे। जाम की सूचना पर नवगछिया और गोपालपुर थाने की पुलिस के अलावा नवगछिया सीओ और कार्यपालक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझा बुझा कर जमा हटवाया। इसके बाद छात्रों ने एसडीओ मुकेश कुमार को आवेदन देकर इस दिशा में पहल करने की मांग की।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

आवेदन के आलोक पर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ मुकेश कुमार ने छात्रों के साथ बैठक कर समस्या का निदान निकालने की बात कही है। छात्रों का आरोप है कि टीएमबीयू प्रशासन द्वारा नामांकन नियम में बदलाव के कारण उनका नामांकन नहीं हो पा रहा है। ऑनलाइन आवेदन के बाद विश्वविद्यालय की तीन सूची जारी होने के बाद सूची नामित छात्रों का तो नामांकन हो गया है। लेकिन शेष बचे हुए छात्र-छात्रओं का नामांकन अधर में लटका हुआ है। नामांकन नहीं होने से छात्र परेशान हैं।

नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा निवासी धीरज कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के गलती के कारण मेरा एडमिशन नहीं हो पा रहा है। मालूम हो कि शनिवार को नजीबी कॉलेज में भी पार्ट वन में नामांकन से वंचित सैकड़ों छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। वहीं मंगलवार को मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में भी छात्राओं ने जमकर हंगामा किया था। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कुलपति का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

छात्रों ने एसडीओ को आवेदन देकर पहल करने की मांग की

आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने पूरे मामले की जानकारी अलग-अलग क्षेत्रों के छात्रों से ली है। राजेंद्र यादव ने कहा कि छात्र कुछ बड़ा नहीं मांग रहे हैं। नवगछिया के एक साधारण से कॉलेज में नामांकन की सुविधा प्राप्त करने और विधिवत सामान्य शिक्षा ग्रहण करने का हक मांग रहे हैं। छात्रों की मांग पूरी तरह से जायज है। अगर सरकार अपने नियमों में बदलाव नहीं करती है तो सरकार को यह भी घोषणा कर देना चाहिए कि उच्च शिक्षा कुछ खास छात्राें को ही दी जाएगी। पूरे मामले पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों से बात करेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। यह छात्रों के भविष्य का सवाल है, इस पर हम चुप नहीं बैठेंगे।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet