नारायणपुर – प्रखंड के युकों बैंक, पीएनबी बैंक, स्टैट बैंक व ग्रामीण बैंक, पोस्ट ऑफिस में नोटबंदी में कम उपभोक्ता अपने खाते में जमा कर रहे हैं. नारायणपुर युकों बैंक प्रबंधक प्रवीण कुमार ने कहा कि चार से पांच उपभोक्ता आठ से दस हजार प्रतिदिन जामा कर रहे हैं. शादी में ढाई लाख निकासी मामले में कहा कि जोनल से कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है. कोई मामला भी अभी तक नहीं आया है. पीएनबी नगरपारा प्रबंधक अभिमन्यु सिंह ने बताया कि कैरेंसी की कमी है. शादी का मामला नहीं आया है. इसके लिए पुलिस डिप्टी कमिश्नर के यहाँ आवेदन करने पर आरबीआई से स्वीकृति मिलने पर ढाई लाख दिया जाएगा. अभी तक साढ़े चार हजार रुपये बदला जा रहा है. एटीएम में पैसे के अभाव में ग्राहकों को परेशानी हो रही है. नारायणपुर व भ्रमरपुर में समाजसेवी सह उपसरपंच अमरेन्द्र यादव लगातार तीन दिनों से ग्राहकों के लिए कुर्सी पर कतार लगा कर सेवा में है.

