खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार के पश्चिम रामगढ़ चौक के समीप बीते 8 दिसम्बर को एसबीआई खरीक बाजार शाखा से 35000₹ थैला में लेकर अपने रिश्तेदार के घर पश्चिम घरारी जा रही लोकमापुर की महिला खतिजा खातुन से अज्ञात युवकों द्वारा नोट सहित थैले की झपटमारी करने के मामले में खरीक पुलिस ने सोमवार को भवानीपुर थाना के सहयोग से नारायणपुर के मो.पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है.भवानीपुर थानाध्यक्ष अ.नि.सुदीन राम ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर देर शाम खरीक पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है.खरीक पुलिस आरोपित से गहन छानबीन कर रही है.

