हेलीकॉप्टर उड़ाने के शौक को युवक ने कार को हेलीकॉप्टरनुमा बनाकर पूरा करने की कोशिश की है। बनियापुर प्रखंड के सरमी गांव के 23 वर्षीय मिथिलेश कुमार प्रसाद ने पुरानी नैनो कार खरीदकर उसे ‘हेलीकॉप्टर’ बना दिया है। कार उड़ तो नहीं सकती, पर वह इसे लेकर जब सड़क पर निकलता है तो देखने वालों की भीड़ लग जाती है।

मिथलेश प्रसाद और उनके भाई पाइप फिटिंग का काम करते हैं। मिथिलेश ने बताया कि बचपन से हेलीकॉप्टर उड़ाने का सपना मन में पल रहा था। किसान परिवार का होने के कारण पायलट बनने का सपना कभी पूरा नहीं होता इसलिए इसे दूसरा रूप दे दिया।


गांव के स्कूल से इंटर तक की पढ़ाई के बाद गुजरात में अपने भाइयों के साथ पाइप फिटर का काम करते हुए करीब सात माह तक उसने इसपर काम किया।

नैनो खरीदी और अपने घर में उसकी बॉडी को हेलीकॉप्टर जैसी बनाकर उसमें मोटर लगाई। पीछे के शेप को भी हेलीकॉप्टर की तरह बनाकर उसमे लाइट आदि लगाई। अब यह देखने में बिल्कुल हेलीकॉप्टर ही लगती है। मिथिलेश की गाड़ी जिस रास्ते से गुजरती है उसे देखने भीड़ उमड़ जाती है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *