भागलपुर : मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाडी मे भी हवा का निम्न दाब बना हुआ है। इससे अगले तीन दिनों तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी बीएयू मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने दी है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 115
गुरुवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। औसतन 9.4 किलोमीटर की गति से नमी युक्त पूर्वा हवा चलती रही। मामूली गिरावट के साथ अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 33 और 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि अपेक्षा के अनुरुप बारिश नहीं होने से किसान मायूस हैं। बीते दो दिनों में 19 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

