खरीक| पीएचसी में तैनात लिपिक राहुल कुमार स्नेही की बाइक चोरों ने उड़ा ली। पीएचसी व उसके समीप एक सीमेंट की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। पीड़ित लिपिक ने खरीक थाने में आवेदन दिया है।

उसने बताया कि पीएचसी परिसर में एक पेड़ के नीचे बाइक खड़ी कर कार्यालय चला गया। दोपहर में देखा कि बाइक नहीं थी। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो भीड़ के कारण उचक्कों का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख रहा है।

हालांकि पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं इस घटना में पीएचसी कर्मी भी सवालों के घेरे में है। दरअसल, सीसीटीवी फुटेज में कई बार वह अंदर-बाहर आते-जाते दिखा है। पुलिस उससे भी पूछताछ कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *