नवगछिया : गंगा और कोसी नदी का कटाव रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी खरीक के सिंहकुंड और भवनपुरा में भीषण कटाव जारी रहा।  कटाव की भयावहता को देख ग्रामीण दहशत में हैं। लोग अपना घर खाली कर सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे हैं।

खरीक के सिंहकुंड में शुक्रवार को सुभाष सिंह का घर के पीछे का आधा हिस्सा कटकर नदी में विलीन हो गया। शेष बचा हिस्सा कभी भी नदी में समा सकता है। इसके अलाव दर्जनभर घर पूरी तरह कटाव के मुहाने पर आ चुके हैं। कई परिवार कटाव की रफ्तार देखकर नदी किनारे स्थित अपने आशियाना को खुद उजाड़ कर सुरक्षित स्थल की ओर पलायन कर गये। ग्रामीणों का कहना है कि कोसी इस बार पूरे गांव को लील कर ही रहेगी। मालूम हो कि इस साल अब तक सिंहकुंड के 19 लोगों के घर कटाव की भेंट चढ़ चुका है।

पीड़ित परिवार पॉलिथीन टांग कर जीने को विवश हैं। वहीं कोसी नदी के ही चोरहर-भवनपुरा पक्का पुल के नीचे भी कटाव का कहर जारी है।जिसमें किसानों की उपजाऊ जमीन तो नदी में समा ही रही है। पुल पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। नदी किनारे स्थित एक बिजली के खंभे भी कटाव के मुहाने पर आ चुका है।

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *