कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर स्टेशन पूरबी केबिन पार करने के दौरान गुरुवार को शाम सात बजे के करीब बाजार कर लौटने के क्रम में 75 वर्षीय युगेश्वर लाल देव की संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गयी। सूचना पर बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष रामाशीष यादव पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पहचान की।

रेलवे परिसर दुर्गा मंदिर में वे पुजारी के रूप में काम करते थे। उनके परिजनों ने मेकना गांव थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा खबर की। शुक्रवार को पुत्र ग्रामीण डॉ. चित्तरंजन कुमार, अनिल कुमार व अन्य ग्रामीणों के साथ पहुंच कर पोस्टमार्टम कर दाह संस्कार नारायणपुर गंगा घाट में किया। युगेश्वर 30 वर्ष से दुर्गा मंदिर में ही पुजारी के रूप में काम कर रहे थे और यहीं से परिवार का भरण-पोषण होता था। दो पुत्र, तीन पुत्री व पत्नी दुर्गा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *