नई कार खरीदने की खुशी में नियोजित पार्टी में जाम छलकाने नई कार पर ही सवार होकर जा रहे लोग 5 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिए गए। शुक्रवार की देर रात रात्रि गश्ती में रन कर रही पुलिस ने लत्तीपुर चौक के समीप यह कार्रवाई शक के आधार पर की।
गिरफ्तार होने वाले होने वालों में खगड़िया के परसाहा थाना क्षेत्र के महदीपुर निवासी मो. यासीन, मो. तैयब, मो. शहनवाज, अमित कुमार व लत्तीपुर निवासी प्रदीप रविदास का नाम शामिल है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार सभी को पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पूछताछ में गिरफ्तार लोगों पुलिस को बताया कि शुक्रवार की ही कार खरीदा था।इसी के उपलक्ष्य में शराब की पार्टी गांव में रखी गई थी। उसी में शामिल होने के लिए शराब लेकर गांव जा रहे थे। थानाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद कश्यप ने बताया कि कार को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। जिसके दौरान यह सफलता हाथ लगी।


