परबत्ता थाना क्षेत्र के 14 नंबर सड़क पर बोड़वा के पास एक बाइक सवार युवक ने सड़क किनारे बैठे बच्चे को रौंद दिया। इससे पकरा निवासी सुनील सिंह के पुत्र 15 वर्षीय राजेश कुमार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक सवार युवक परबत्ता थाना के बोड़वा निवासी अधिक मंडल के पुत्र अमित कुमार की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

मृतक राजेश के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को उसके पिता सुनील सिंह बोड़वा के पास ट्रक पर केला लोड करने के लिए गए थे। राजेश कुमार अपने पिता काे खाना पहुंचाने गया था। पिता को खाना देने के बाद वह सड़क के किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार अमित कुमार ने उसे धक्का मार दिया।

जिससे राजेश के सिर में काफी गहरी चोट आई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार अमित कुमार को लोगों ने पकड़ कर पिटाई की। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घायल राजेश कुमार को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले आए।

परबत्ता पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया
नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में मृतक के पिता सुनील सिंह व अन्य परिजन।

मृतक के परिजनों ने युवक के घर पर जाकर भी किया हंगामा

किशोर राजेेश की मौत के बाद आक्रोशित परिजन युवक के घर पहुंचे और हंगामा करने लगे। वे उसके साथ दोबारा मारपीट करने पर उतारू थे। इधर सूचना पर फिर परबत्ता पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद वे वापस लौट गए। परबत्ता थानाध्यक्ष राघव सिंह ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद आरोपी बाइक सवार युवक पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी युवक के परिजनों का कहना है कि बाइक अनियंत्रित होने से दुर्घटना हुई है। लोगों ने अमित की पिटाई भी की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *