बिहपुर झंडापुर ओपी क्षेत्र के औलियाबाद की एक महिला ने अपने पति पर जेठानी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया। इसके बाद पति ने उसकी जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया। पत्नी ने पति व जेठ, उसकी पत्नी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में पति और जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Total Downloads: 378
महिला का कहना है कि मुझे आशंका थी की मेरे पति का अपनी भाभी से अवैध संबंध है। 30 अगस्त की रात मैं दोनों को अपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जब मैं इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मिलकर मेरी पिटाई कर दी।


इसकी जानकारी मैं अपने भाई को दी। भाई के आने पर मैं अपने मायका चौसा गई जहां मेरा इलाज कराया गया। रविवार के दिन आकर मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई।
महिला ने कहा कि पति सहित अन्य ससुराल वाले अक्सर उसे प्रताड़ित करते हैं। इसे लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट भी करते हैं। ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पति चन्द्रशेखर यादव व जेठ ललन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
