विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल के निर्माण लेकर जिला प्रशासन स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है। पुल का निर्माण विक्रमशिला पुल से कितनी दूरी पर होना है। पुल कहां से नदी पर गुजरेगी, जिला प्रशासन व पुल निगम के अधिकारियों ने उसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। पुल निर्माण में जिन लोगों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है, उसे भी सूचीबद्ध करने का कार्य किया जा रहा है। ताकि जल्द जमीनों का अधिग्रहण कर, निर्माण का कार्य शुरू हो सके। इसके मद्देनजर बुधवार को डीमए प्रणव कुमार जाह्नवी चौक पहुंचे। चौक से उतर जहां पर पुल का निर्माण किया जाना है उक्त स्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ पुल निर्माण निगम के पदाधिकारी भी मौजूद थे। डीएम ने कहा कि पुल नदी पर कहां से गुजरेगी उसका निरीक्षण किया है। यहां जमीन को चिह्नित कर जल्द ही भूअर्जन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

विक्रमशिला सेतु के पूरब इस्माइलपुर की ओर 500 मीटर की दूरी से शुरू हाेगा फोरलेन पुल का निर्माण

निरीक्षण के दौरान पुल निर्माण निगम के पदाधिकारियों ने उस स्थल को दिखाया और जहां से सड़क का निर्माण होना है। समानांतर पुल का निर्माण वर्तमान पुल से पूरब इस्माइलपुर की ओर लगभग पांच सौ मीटर की दूरी से होगा। निर्माण की प्रक्रिया के मद्देनजर एक-एक प्वाइंट को बताया। डीएम संबंधित अफसरों से सवाल-जवाब करते रहे। उन्होंने टीम के अफसरों को अावश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

समानांतर फाेरलेन पुल बाइपास से जुड़ेगा

भागलपुर | विक्रमशिला सेतु के समानांतर गंगा पर बननेवाला फाेरलेन पुल जीराेमाइल से बनेगा अाैर बाइपास से जुड़ेगा। जबकि नवगछिया की तरफ विक्रमशिला सेतु के पहुंच पथ से जुड़ेगा। यह जानकारी राज्यस्तरीय जांच टीम ने पत्र के माध्यम से डीएम काे दी है। पिछले दिनाें टीम समानांतर पुल काे लेकर स्थल की जांच करने अाई थी। उस दाैरान पुल बनाने काे लेकर तीन विकल्प मांगे गए थे। टीम ने दूसरे विकल्प काे बेहतर बताते हुए उसे चुना। इसमें कहा गया है कि यह विक्रमशिला सेतु के एकदम पास हाेगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet