नया ट्रैफिक कानून लागू होने के बाद शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को कचहरी चौक के पास ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट नहीं होने, प्रदूषण सर्टिफिकेट फेल होने, इंश्योरेंस फेल होने सहित अन्य जरूरी दस्तावेज की जांच की गयी।
Total Downloads: 105
इस दौरान एक बाइक सवार के पास कोई कागजात नहीं होने पर परिवहन विभाग ने 18 हजार जुर्माना लगाया। जुर्माना की राशि सुनते ही बाइक सवार भाग निकला।


मोबाइल दारोगा ने पुलिस के सहयोग से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि रोज वाहनों की चेंकिंग होगी। इस दौरान काफी वाहनों की जांच की गयी। वहीं चेकिंग का नाम सुनते ही काफी संख्या में चालक वाहन लेकर लौट गये। कई इधर-उधर भागते भी दिखे। वाहन के कागजात में कमी रहने पर भारी जुर्माना लगाया जा रहा है, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
बाइक छोड़ देंगे तो हमपर केस नहीं होगा न : ममलखा के रहने वाले एक बाइक (पैशन प्रो) सवार पर परिवहन विभाग के पदाधिकारी ने सोमवार को बाइक पकड़ने पर 13600 रुपये जुर्माना लगाया। बाइक सवार मंगलवार को एमवीआई कार्यालय में पहुंचा था। उसने जुर्माना की राशि देने में असमर्थता जताते हुए पूछने लगा कि बाइक को थाना में ही छोड़ देगा तो उसपर केस तो नहीं होगा न। इसके बाद एमवीआई वीएस तिवारी ने कहा कि उसकी मर्जी वह जुर्माना भरकर बाइक छुड़ा ले जाये या छोड़ दे।

