नवगछिया : बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज संघ एवं बिहार राज्य निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आठ और ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर नवगछिया नगर पंचायत के कर्मचारी और ठेका सफाई मजदूर हड़ताल पर चले गए हैं।
गुरुवार को नगरपंचायत परिसर में कर्मियों ने धरना भी दिया। हड़ताल के चलते नगरपंचायत का सारा कार्य ठप हो गया है। नगर का सफाई कार्य भी प्रभावित हुआ है। हड़ताल और धरना का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार झा एवं सचिव ब्रजेश शर्मा ने किया।

नवगछिया में धरना के मौके पर संघ के अध्यक्ष कैलाश मेहतर, जामुन मेहतर सहित कई लोग मौजूद थे। इनकी मांग है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का पेंशन लागू किया जाए, आबादी के अनुसार चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की बहाली हो, आउटसोसिर्ंग व्यवस्था समाप्त कर सभी को नियमित करने आदि हैं।


