भगवान बलभद्र का पूजन समारोह बिहारी अतिथि सदन नवगछिया में कलवार जायसवाल जैसार कलाल एवं खरदह समाज के द्वारा रविवार को आयोजित हुआ।

बलभद्र जी का 46 वा पूजन उत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया। इसमें यजमान के रूप में प्रो. नागेंद्र भगत ने पूजा अर्चना की। भगवान बलभद्र श्रीकृष्ण भगवान के बड़े भाई के रूप में हैं तथा राम के छोटे भाई के रूप में लक्ष्मण जी बलराम जी ही हैं जिनकी पूजा प्रात: आठ बजे से भव्य पूजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के द्वारा कथा संध्या आरती हुई सभी बंधुओं का पारिवारिक मिलन समारोह हुआ।

मौके पर बच्चा प्रसाद, नागेश्वर प्रसाद, सुरेश भगत, राजकुमार प्रसाद, जिला पार्षद नंदनी सरकार की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में कलवार युवा मंच के त्रिपुरारी भारती, मनोज जयसवाल समेत कई लोगों ने पूर्ण सहयोग किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *