बिहपुर : बिहपुर-खरीक की सीमा पर नरकटिया गांव के समीप गंगा जमींदारी तटबंध पर बाढ़ के पानी का दबाव कायम है। इससे बिहपुर, खरीक और नारायणपुर के लाखों लोग डरे-सहमे हैं। कई गांवों से लोगों का पलायन जारी है। नरकटिया, लत्तीपुर, गौरीपुर, अमरपुर, सोनवर्षा, बभनगामा आदि गांवों के सैकड़ों ग्रामीण तीन दिनों से तटबंध पर ही डेरा डाले हैं।

ग्रामीणों का आरोप था कि जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव रोकने के लिए कम मजदूरों को लगाया गया है, जिस कारण कटाव नहीं थम रहा। ग्रामीणों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत पूर्व विधायक ई. शैलेंद्र द्वारा जल संसाधन मंत्री संजय झा से इसकी शिकायत करने पर मंत्री ने तत्काल विभाग के चीफ इंजीनियर राजेश कुमार को फोन कर बांध को हरहाल में बचाने का निर्देश दिया, जिसके बाद कटाव स्थल पर बोल्डर गिराया गया। डीएम प्रणव कुमार भी तटबंध पर नजर बनाए हुए हैं। तटबंध की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में मां गंगे की पूजा-प्रार्थना भी तेज हो गई है।

लक्ष्मीपुर बांध पर पानी का दबाव

नवगछिया : एसडीओ मुकेश कुमार ने नवगछिया में लक्ष्मीपुर तटबंध का जायजा लिया। तटबंध पर गंगा नदी के पानी का दबाव बना है। एसडीओ ने तटबंध पर निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया। तटबंध टूटा तो नवगछिया अनुमंडल कार्यालय, एसपी कार्यालय, एसडीपीओ कार्यालय जलमग्न हो गया जाएगा।

नवगछिया में गांवों में कैद हो गए हैं हजारों लोग

नवगछिया के इस्माइलपुर, रंगरा, गोपालपुर, खरीक और नारायणपुर प्रखंड के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। दर्जनों लोग गांव छोड़कर पलायन कर रहे हैं। इस्माइलपुर और गोपालपुर प्रखंड कार्यालय में पानी घुसने से काम-काज ठप हो गया। खरीक की लोकमानपुर पंचायत टापू में तब्दील है। इन जगहों पर हजारों की संख्या में ग्रामीण गांव-घर में कैद हो गए हैं।

तटबंध को हरहाल में बचाया जाएगा : कुमकुम

खरीक : नवगछिया पुलिस जिला भाजपा उपाध्यक्ष सह खरीक की जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी ने शनिवार को नरकटिया तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएम सहित अन्य अधिकारियों से बचाव कार्य तेज कराने की मांग की। साथ ही लोगों को धैर्य से काम लेने की अपील की। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कहीं। कहा कि नरकटिया तटबंध को हरहाल में बचाया जाएगा। इसके लिए सभी किए जाएंगे। उन्होंने तटबंध को बचाने में श्रमदान कर रहे ग्रामीणों के समर्पण को सराहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *