अरुण यादव

नवगछिया: युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने नीतीश सरकार पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जिला भागलपुर अंतर्गत आने नवगछिया, गोपालपुर, रंगरा, खरिक, बिहपुर, नारायणपुर, सबौर, पीरपैंती सहित कई प्रखण्डों के तीन लाख से अधिक लोग बाढ़ और बारिश से बुरी तरह प्रभावित है। लेकिन बाढ़ और बारिश से पीड़ित त्राहिमाम लोगो का सुध लेने वाला कोई नही है।

तीन दिनों से लगातार तेज बारिश और गंगा नदी के बाढ़ के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। हर साल बाढ़ और कटाव से निजात दिलाने की बात करती है सरकार फिर भी हर वर्ष बाढ़ और कटाव झेलने पर लोग मजबूर होते है।
श्री यादव ने नीतीश सरकार से बाढ़ और बारिश से प्रभावित पीड़ित लोगों के बीच युद्धस्तर पर राहत कार्य चलाने की मांग की है।

बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत और बचाव कार्य प्रशासन द्वारा तेजी से नही चलाये जाने के कारण ही बाढ़ पीड़ितों में सरकार के विरुद्ध गुस्सा फूटता जा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाके में मवेशी को चारा नही मिलने के कारण दम तोड़ रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *