बिहपुर |पेड़ काटने दौरान अचानक गिरे टहनी के नीचे दबने से मजदूर मिल्की निवासी 50 वर्षीय मो. कारे की मौत हो गई। दूसरा वन विभाग का कर्मी फैयाज घटना घटने के बाद भागने लगा, उस दौरा उसे एक वाहन ने धक्का मार दिया, इसमें वह घायल हो गया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

उसका इलाज परिजन प्राइवेट अस्पताल में करा रहे हैं। बताया जाता है कि सोमवार को बारिश के दौरान मिल्की गांव में रोड किनारे एक बरगद का पेड़ गिरने की अवस्था में लटका पड़ा था। जिसे मंगलवार को वन विभाग के आदेश पर काट कर हटाया जा रहा था। उसी दौरान पेड़ आधा कटते ही उसकी टहनी काट रहे उक्त मजदूर पर गिर गई।

जिसके नीचे दब कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे किसी तरह निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए गांव के पास ही रोड जामकर मुआवजे की मांग करने लगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *