नवगछिया: जिले में गंगा और कोसी ऊफान पर है। बाढ़ और कटाव से स्थिति भयावह होती जा रही है। लगातार हो रही बारिश के बाद मंगलवार को लोगों का बारिश तो राहत मिली, लेकिन बाढ़ के पानी और कटाव के खतरे के बीच लोगों की जिंदगी किसी तरह चल रही है। इलाके के सभी बांधों की स्थिति भी भयावह बनी हुई है। नरकटिया नन्हकार जमींदारी बांध पर मंगलवार की सुबह 8 बजे एकाएक नरकटिया गांव के पास कटाव तेज हो गया और देखते देखते ही 25 फीट बांध कट कर गंगा में समा गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बांध के साथ-साथ गांव जाने वाली सड़क भी तीन फीट अंदर तक कट गई।

बांध के बगल में शिवो यादव व सागर के घर के दीवाल ने पानी को गांव में आने से बचा दिया। तेज कटाव होता देख अफरातफरी मच गई। कटाव होते देख मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण, ठेकेदार व मजदूर जियो बैग व बांस, पेड़ का पत्ता डालकर कटाव को रोका। इसी दौरान बांध पर काम कर रहा दो मजदूर कटाव की जद में आकर गंगा में गिर गए, एक को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, दूसरा तैर कर खुद बाहर सुरक्षित आया। लगातार हो रहे कटाव से बांध कमजोर हो चुका है, इससे ग्रामीण पूरी तरह से डर गए हैं।

जल संसाधन विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से बचाव कार्य जुटी है। वहीं इस्माइलपुर बिंद टोली रिंग बांध की भी स्थिति भयावह बनी हुई है। गोसाईं गांव जमींदारी बांध पर भी गंगा का दबाव बरकरार है। तेतरी जाह्नवी चौक 14 नंबर सड़क पर भी बाढ़ के पानी के दबाव है। सड़क पर कई स्थानों पर पानी का बहाव जारी है। छोटी परबत्ता व कलबलिया धार के पास सड़क से रिसाव हो रहा है, इससे सड़क के ध्वस्त होने की संभावना प्रबल हो गई है।

जल संसाधन के मुख्य अभियंता ने लिया बिदटोली बांध स्परों का जायजा

गोपालपुर| जल संसाधन के प्रमुख अभियंता राजेश कुमार ने मंगलवार को इस्माइलपुर-बिदटोली बांध स्परों का जायजा लिया। स्पर संख्या 6 पर हो रहे कटाव को देखा और जानकारी ली। इसके बाद सुरक्षात्मक कार्य कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिया। मौके पर मुख्य अभियंता शशि शेखर पांडे, अभियंता सहायक रमेश साह अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

कोसी के ऊफान पर आने से त्रिमोहन कुरसेला जमींदारी बांध पर कई स्थानों पर रिसाव शुरू

कोसी के ऊफान पर आने से त्रिमोहन कुरसेला जमींदारी बांध पर कई स्थानों पर जहां रिसाव शुरू हो गया है। कई स्थानों पर पानी बांध के ऊपर से ओवरफ्लो की स्थिति में है। रामनगर बिंद टोली के पास बांध के लेवल में कोसी आ गई है। हल्की वृद्धि के बाद नदी बांध का पानी ऊपर आ जाएगा। सौकचा गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है।

श्रीपुर के पास बांध से रिसाव होने से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, लेकिन तत्काल बचाव कार्य कर रिसाव को बंद किया गया है। जहांगीरपुर वैसी के पास बांध की स्थिति भयावह है। पुरानी बांध के ध्वस्त होने की स्थिति में नवगछिया नगर सहित दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे।

बांध के ध्वस्त होने पर बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित होगी। नवगछिया में गंगा खतरे के निशान 31.60 मीटर से 1.54 सेंटीमीटर ऊपर 33.14 मीटर पर बह रही, तो कहलगांव में खतरे के निशान 31.09 मीटर से 1.21 सेंटीमीटर ऊपर 32.30 मीटर पर गंगा पहुंच गई है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet