नवगछिया : नवगछिया की सेवार्थ सामाजिक संस्था सेवार्थ रोटी बैंक नामक कार्यक्रम के तहत देर शाम स्टेशन परिसर में मौजूद जरूरतमंदों को मुफ्त में शुद्ध भोजन चावल, दाल और सब्जी का वितरण किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के समाजसेवी पवन सर्राफ, अजय कुमार रूंगटा, प्रवीण कुमार भगत, वार्ड पार्षद समाजसेवी अजय कुमार उर्फ़ प्रमोद यादव, डा वीणा गुप्ता ने भोजन वितरण का कार्य शुरू कराकर किया. सेवार्थ के  उपाध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि इस कार्यक्रम में गरीबों और जरूरतमंदों को नियमित भोजन कराने की योजना है.

पहले साप्ताहिक प्रत्येक शुक्रवार को सेवार्थ रोटी बैंक कार्यक्रम का आयोजन होगा. फिर इसे क्रमशः नियमित किया जायेगा. समाजसेवी व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी पवन कुमार सर्राफ, अजय कुमार रूंगटा, प्रवीण कुमार भगत एवं अजय कुमार प्रमोद ने आयोजनकर्ताओं के भावना की सराहना की सबों ने अलग अलग शब्दों में लगभग एक ही बात कही कि इस तरह का आयोजन ही समाज की सच्ची सेवा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *