नवगछिया – नवगछिया एन एच 31 पर एसपी कोठी के सामने बजाज के सभी माडल के मोटरसाइकिल के शो रूम शांति ट्रेडर्स का विधिवत उद्घाटन नवगछिया अनुमंडल के कार्यपालक दंडाधिकारी प्रकाश कुमार सिन्हा और समाजसेवी रमेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस मौके पर बजाज पल्सर 125 सी सी की बाइक की लांचिंग भी की गई.
Total Downloads: 105
कार्यपालक दंडाधिकारी और संचालक मोहित सिंह के द्वारा बाइक का अनावरण किया गया. कमांड एरिया मैनेजर संतोष कुमार पंजियारा ने बताया कि बजाज पल्सर 125 सी सी में कोई सुविधाएं हैं. तकनीकी पहलुओं में काफी पावरफुल बाइक है.

यह बाइक युवाओं को काफी आकर्षित कर रही है. शो रूम के संचालक मोहित सिंह ने बताया कि हमारे शो रूम में आठ अक्टूबर तक मोटरसाइकिल की खरीद पर 7200 तक की छूट एवं आकर्षक उपहार भी दी जा रही है. इस मौके पर नवगछिया के कई गणमान्य उपस्थित थे.

