नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के विक्रमशीला पुल पहुच पथ पर तेतरी जीरो माईल के समीप गुरुवार की अहले सुबह दो ट्रक की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में एक ट्रक के चालक पूर्णिया जिले के सालेनपुर थाना क्षेत्र के मिरदहाचक निवासी शिवजन्म कुमार पिता रामवचन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया.
दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची नवगछिया पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. दुर्घटना में ट्रक चालक का दोनो पैर फेक्चर हो गया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में घायल का प्राथमिक उपचार कर स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भगालपुर मायागंज अस्पताल रेफ कर दिया गया.

दुर्घटना के बाद विक्रमशीला पुल पहुच पथ पर जाम लग गयी थी. पुलिस द्वारा दोनों दुर्घटना ग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया गया और आवागमन बहाल किया गया.


