बिहपुर प्रखंड स्थित बिहपुर मध्य पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित मां छोटी वाम काली मंदिर है। इस मंदिर का इतिहास करीब 230 वर्ष पुराना है। इस मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां मां की चौखट पर मांगी गई हर मुरादें जरूर पूरी होती हैं। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को यहां मां की पूजा वैदिक व तांत्रिक विधि से होती है।

इस पूजा को मंदिर के प्रधान पुजारी मड़वा गांव निवासी चंद्रशेखर झा के पूर्वज करते आ रहे हैं। पूजा समिति के प्रधान अरुण साह कसेरा व सचिव जागेश्वर मोदी बताते हैं कि इस मंदिर के विकास व पूजा में टोला समेत पूरे ग्रामीणों का सहयोग समिति को मिलता है। मंदिर में पहली बलि सार्वजनिक दिए जाने की परंपरा आज भी है।

इस बार काली पूजा 27 अक्टूबर को है, प्रतिमा का विसर्जन 28 अक्टूबर को होगा। बाड़ी मां (मां वाम काली) की तरह यहां की प्रतिमा का विसर्जन भी थाना घाट सरोवर में किया जाता है। यहां की प्रतिमा भी मां काली के विसर्जन शोभायात्रा के समय उसी में शामिल होती है।

काली पूजा समिति के सदस्य ज्ञानदेव कुमार मोदी, अनिल कसेरा, बबलू कुमार मोदी, मिलान कसेरा, राजेश कसेरा, विपिन मोदी, अमर कसेरा, सुजीत पोद्दार, सन्नी पोद्दार, मुकेश पोद्दार, अभिनाश कुमार, छोटू कसेरा, मुस्कान पोद्दार, श्रवण मोदी, मिथिलेश पोद्दार, उत्तम कसेरा, गुलो कसेरा आदि जुटे हुए हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *