नवगछिया – अखिल भारतीय विघार्थी परिषद नवगछिया नगर इकाई के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार का पुतला नगर सहमंत्री सिम्पल कुमार के नेतृत्व में दहन किया गया. अभाविप के अनुज चौरसिया ने बताया कि नवगछिया मे अपराधियों के गिरोह काफी सक्रिय हो गए हैं.

दिन दहाड़े मासुम लोगों की जान ले रहे हैं. अगर घटनाओं पर विराम नहीं लगाया गया तो अभाविप उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेगा. सिंपल कुमार और पंकज कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन नवगछिया मे लूट, चोरी, हत्या की घटना बढती जा रही हैं जो कि काफी निंदनीय है.

राहुल कुमार ने बताया कि अगर घटनाएं होना नहीं रुका तो हम सभी छात्र बडे आंदोलन के लिए बाध्य हो जायेंगे. मौके पर अनुज चौरसिया, सिम्पल कुमार, पंकज कुमार, राहुल कुमार, गौरव कुमार आदि अभाविप कार्यकर्ता मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *