नवगछिया : नर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से 18 अक्टूबर को अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से घर लौट रही कटिहार की एक नाबालिग अचानक ट्रेन से गायब हो गई थी। शनिवार को जीआरपी ने उसे नवगछिया स्टेशन से बरामद कर लिया। वह स्टेशन परिसर में एक लड़के के साथ बैठी थी। जीआरपी ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम व पता बताया। जीआरपी ने उससे पूछा कि नवगछिया में कैसे उतर गई तो उसने कहा पानी लेने के दौरान ट्रेन खुल गई थी। मगर सच कुछ और ही है।

दरअसल वह पहले से ही नवगछिया में उतरने का प्लान कर चुकी थी। पुलिस के पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़के को पता था कि लड़की आज कटिहार जाने वाली है। उसने लड़की को फोन कर नवगछिया में उतरने को कहा था। जिसके बाद वह चुपके से नवगछिया में उतर गई थी। इसके बाद जीआरपी ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर उसके माता-पिता पहुंचे और लड़के पर प्राथमिकी दर्ज नहीं कराने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को उनके हवाले कर दिया और लड़के को भी छोड़ दिया।

बेटी के अचानक ट्रेन से गायब होने के बाद पिता ने कटिहार जीआरपी में मौखिक शिकायत की थी। इसके बाद जीआरपी मामले की छानबीन में जुट गई थी। शनिवार को नाबालिग का मोबाइल लोकेशन नवगछिया के आसपास मिला। इसके बाद कटिहार जीआरपी ने नवगछिया जीआरपी को इसकी सूचना दी। सूचना पर नवगछिया जीआरपी सक्रिय हुई और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे ट्रेस कर लिया। नवगछिया जीआरपी में लड़की के पिता ने बताया कि 19 अक्टूबर को जब हम कटिहार स्टेशन पर उतरने लगे तो बेटी को नहीं देख उसे खोजा। पर वह ट्रेन में नहीं थी। इसके बाद इसकी सूचना जीआरपी को दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *