नवगछिया – भारत स्काउट और गाइड का प्रथम और द्वितीय सोपान का दीक्षांत सह समापन समारोह का आयोजन बालभारती पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री मुरारी लाल पंसारी, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद, स्काउट मास्टर सुबोध कुमार, गाइड प्रज्ञा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

स्वागत गीत अंजली कुमारी, कनिका, अनुष्का आदि ने प्रस्तुत किया. स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद और सुबोध कुमार ने नीले झंडे तले बच्चों को प्रतिज्ञा दिलवाई और कहा स्काउट ऐसी संस्था प्रत्येक बच्चों समग्र विकास के लिये आवश्यक है.

प्राचार्य मुरारी लाल पंसारी ने कहा स्काउट और गाइड के बच्चों में अनुशासन एकता भाईचारा और नैतिकता का विकास की जानकारी दी जाती है. जो एक बच्चे को एक योग्य नागरिक बनाता है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *