नवगछिया : राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से नवगछिया आरपीएफ पुलिस ने एक पिस्टल व दो लोडेड मैगजीन के साथ दो आपरधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में एक बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के बखरी निवासी केशव ईश्वर पिता रंजीत ईश्वर एवं दूसरा खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के सतघट्टा निवासी सगुन कुमार पिता उमेश यादव शामिल हैं. आरपीएफ ने दोनो अपराधियों के पास से के देशी मेड पिस्टल व दो लोडेड मैगजीन, मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड बरामद किया है.

नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर पी एस दुबे ने बताया कि 120504 राजधानी एक्सप्रेस से दोनो को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रेन में दोनो अपराधियों पर संदेह होने पर ट्रेन में पेट्रोलिंग कर रहे पेट्रोलिंग पार्टी ने इसकी तलाशी ली तो दोनो के पास से हथियार की बरामदगी हुई. इसके बाद ट्रेन में पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा दोनो को गिरफ्तार करने के बाद इसकी सूचना नवगछिया आरपीएफ पुलिस को दी.

ट्रेन का स्टॉपेज नवगछिया में नहीं था. आपरधी के पकड़े जाने की सूचना पर ट्रेन को नवगछिया स्टेशन पर रोका गया. इसके बाद पेट्रोलिंग पार्टी ने दोनो अपराधियों को नवगछिया आरपीएफ के हवाले किया. इसके बाद ट्रेन कटिहार के लिए नवगछिया से प्रस्थान किया. आरपीएफ इस्पेक्टर ने बताया कि दोनो अपराधियों से पूछताछ के बाद दोनो को नवगछिया जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया.

जानकारी मिली है कि दोनों गिरफ्तार आपरधी पेशेवर शूटर है. पैसे लेकर हत्या जैसे जघन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है. पुलिस सूत्रों की माने तो दोनो आपरधी किसी की हत्या करने की मंशा से ही ट्रेन से दूसरे राज्य जा रहा था.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *