नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गॉव में मंगलवार की सुबह पुश्तैनी बसोबास जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट के दौरान देवाशीष झा का सर फोड़ दिया गया दुसरे पक्ष के राजकमल को भी चोटें आई. ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने दोनों जख्मी युवक का इलाज पीएचसी नारायणपुर कराया.
थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि नवटोलिया निवासी देवाशीष झा ने गॉव के ही धनंजय झा, राजकमल उर्फ बबुआ झा, रोशन झा, वीरेन्द्र झा सहित पॉच लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी की है. दूसरी और धनंजय झा ने सतीश चन्द्र झा, बाबू साहेब, देबाशीष झा, मनीष झा व सोनू कुमार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. दोनों जख्मी को इलाज के बाद हिरासत में लिया गया है. बुधवार को न्यायिक हिरासत में नवगछिया भेजा जाएगा.

जख्मी देवाशीष झा ने बताया कि साढे तेरह डिसमल जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर रखा है जिसका पूरा कागजात भी है.विरोधी पक्ष जबरदस्ती झोपङी बनाने आये जिसका विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट कर मेरा सड़ फोड़ दिया.


