वारदात : इस्माइलपुर के छोटी परबत्ता के पास दिया घटना को अंजाम

पुलिस जिले में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़ कर बोलने लगा है। इस्माइलपुर के छोटी परबत्ता के पास गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारों से लैस अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली है। बाइक सवार दो की संख्या में अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी महगामा निवासी विशाल प्रसाद से 97 हजार पांच सौ रुपए लूट लिया।

वारदात को अंजाम देकर दोनों छोटी परबत्ता की ओर भाग निकले। लूट की घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल की तहकीकात की, लेकिन पुलिस के साथ कोई सुराग नहीं लगा। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष प्रेम साह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित फाइनांस कर्मी विशाल ने इस्माइलपुर थाने में आवेदन दिया है। बताया कि वह एलएनटी फाइनेंस कंपनी में काम करता है।

गुरुवार को रुटीन के तहत पैसे के कलेक्शन के लिए इस्माइलपुर आया था। सुबह से पैसे के कलेक्शन के बाद दोपहर में सूदनटोला में पैसे का कलेक्शन करने के बाद वह छोटी परबत्ता पैसे के कलेक्शन के लिए निकला था। छोटी परबत्ता में पैसे कलेक्शन कर वह नवगछिया अपने ऑफिस जाने की प्लानिंग थी। छोटी परबत्ता आने के दौरान एक काले ब्लू रंग की नई अपाची पर सवार दो अपराधी आए और ओवरटेक कर रोक लिया।

इसके बाद दोनों हथियार का भय दिखाकर बैग छीन लिया। दोनों छोटी परबत्ता की ओर ही भाग गए।बैग में कलेक्शन किए हुए कुल 97 हजार पांच सौ रुपए के अलावे कंपनी के कई मुख्य दस्तावेज थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *