– होमगार्ड जवानों पर हुई कार्रवाई के विरोध में गृह रक्षा वाहिनी संघ ने दिया धरना

– घटना की वरीय पदाधिकारी द्वारा जांच करने एवं दोषी पर कार्रवाई करने की मांग

नवगछिया : 22 अक्टूबर को गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक स्थित पुलिस चौकी पर तैनात होमगार्ड जवान के साथ मारपीट व आंख में मिर्च पाउडर डालकर रायफल छिनने की कोशिश किए जाने की घटना को गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने सही बताया है. गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उक्त रात्रि को अपराधियों द्वारा होमगार्ड जवान के साथ मारपीट की घटना हुई थी और राइफल छिनने की कोशिश भी अपराधियों ने किया था. इस घटना में अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय जांच में उक्त होमगार्ड जवान को पर ही ट्रक चालकों से अवैध वसूली के मामले में दोषी ठहराया गया.

मामले ने तत्काल जांच कर पुलिस चौकी में प्रतिनियुक्त सभी होमगार्ड जवान पर नवगछिया एसपी द्वारा कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया और छह माह तक सरकारी डियूटी से वंचित रखने का आदेश दिया गया. जो कार्रवाई दुर्भाग्य पूर्ण है. उक्त कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ ने नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया.

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता नवगछिया के अध्यक्ष चंदेश्वरी राम ने किया. धरना में संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देशबंधु आजाद, कटिहार संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, भागलपुर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, सचिव नंदगोपाल साह, कोषाध्यक्ष विभाष कुमार झा, संगठन सचिव उदय कुमार साह सहित अन्य शामिल हुए.

धरना प्रदर्शन के मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष देशबंधु आजाद ने होमगार्ड जवान पर किये गए निरपराध आरोपों की पुनः जांच करने एवं निर्दोष को वरी करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की. इस मौके पर गृह रक्षक की शिष्टमंडल ने इस संदर्भ में नवगछिया एसडीओ को अपना ज्ञापन भी सौपा. मौके पर प्रकाश पासवान, नवगछिया सचिव विमल प्रसाद सिंह, डेलीगेट प्रवीण कुमार, उपाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर, विवेकानंद यादव, सनम कुमार, रविंद्र कुमार, असगर अली सहित अन्य मौजूद थे

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *