नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर शनिवार को नवगछिया जीआरपी पुलिस ने जांच के दौरान 42 बोतल शराब बरामद किया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब तस्कर कटिहार जिला के मनिहारी थाना अंतर्गत महियारपुर राधेश्याम सहनी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सुबह के सात बजे के आसपास में अप 65624 भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन से उतरे युवक जो अपने साथ उजले रंग का बोरा को लेकर स्टेशन पर देखा.

जीआरपी पुलिस को संदिग्ध लगने पर उसे रुकने के लिए बोला गया. जिसमें वह भागने लगा जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा. उसके बाद उसके बोरा का तलाशी लेने पर 36 बोतल रॉयल स्पार्क 750 एमएल का और 6 बोतल ऑफिसर चॉइस का मिला. युवक से नाम पता पुछा गया तो उसने अपना नाम राधेश्याम सहनी बताया जो कटिहार जिला के मनिहारी थाना अंतर्गत महियारपुर का रहने वाला है.

नवगछिया जीआरपी थाना अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि सुबह स्टेशन पर सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया था. इस दरमियान पुलिस को देखकर युवक भागने लगा जिसे जवान ने खदेड़ कर पकड़ा है. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार तस्कर को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *