बुधवार की देर रात कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रखंड के तुलसीपुर में आयोजित मेले में आईं महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने और इसका विरोध करने पर गोली चलने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पहुंची लोकल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
Total Downloads: 105
पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। इस मामले में उक्त गांव निवासी गौतम कुमार ने थाने में आवेदन देकर तीन नामजद व 10 अन्य मनचले युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में उसने इस बात का उल्लेख किया है कि मेला कमेटी के निर्देश पर वह मेले की निगरानी कर रहा था।

उसी दौरान ब्रजेश कुमार, मुकेश कुमार, चंदन कुमार समेत दस अन्य लोग जबरन मनिहारी दुकानों की तरफ घुस कर जबरन महिलाओं व युवतियों के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। मेंइसकी सूचना पर वह वहां पहुंचा और इसका विरोध किया तो उक्त उसके साथ मारपीट करने लगे। उसी बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से उनमें से किसी ने हवा में गाेली चलानी शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। तीन नामजद और 10 अन्य मनचले युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

