नवगछिया प्रखंड के तत्कालीन बीडीओ का सृजन महिला विकास सहयोग समिति लि.सबौर में खाता था। उसमें इन्दिरा आवास के 20 लाख रुपये जमा किए गए थे। नवगछिया के वर्तमान बीडीओ ने डीडीसी को रिपोर्ट भेजकर इन्दिरा आवास मद में मिली राशि की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया है कि डीआरडीए से इन्दिरा आवास मद में दो बार 20 लाख रुपये और 40 लाख 34 हजार रुपये मिले थे। उसमें से 20 लाख रुपये 13 सितम्बर 2007 को सृजन में जमा किए गए थे। 40 लाख 34 हजार रुपये बैंक के माध्यम से सृजन के खाते में ट्रांसफर हो गए थे। इसको लेकर 26 सितम्बर 2017 को प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। बताया गया है कि विशेष अंकेक्षण नहीं हुआ है। इससे जुड़ी मूल प्रति सीबीआई को सौंप दी गई है। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि जमा राशि में से कितनी राशि बीडीओ के खाते में आई है।

एजी की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार डीआरडीए से 89.83 करोड़ रुपये की अवैध निकासी हुई है। उधर, स्थानीय स्तर पर हुई जांच में अवैध निकासी की राशि 11 करोड़ 12 लाख कम पाई जा रही है। इन्दिरा आवास के तहत डीआरडीए से सन्हौला, कहलगांव, सबौर, पीरपैंती और नवगछिया को चेक के माध्यम से 11 करोड़ 12 लाख भेजे गए थे। डीडीसी ने प्रखंडों से जानकारी मांगी है कि उक्त राशि को लेकर प्रखंड स्तर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है कि नहीं। सबौर, पीरपैंती, नवगछिया और कहलगांव से रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के अनुसार सभी प्रखंडों का सृजन में खाता खुला था। डीआरडीए से इन्दिरा आवास मद में मिली राशि को सृजन में जमा किया गया था। रिपोर्ट नहीं भेजने पर सन्हौला बीडीओ को रिमाइंडर भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद पूरी जानकारी एजी को भेजी जाएगी। अवैध निकासी की जांच सीबीआई कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu
jojobet giriş, jojobet giris, jojobet, jojobet guncel giris
jojobet, jojobet giris, jojobet guncel giris, jojobet giris adresi, jojobet mobil