बीएसएफ से कोर्ट मार्शल होने के बाद कुख्यात बना बिहपुर के सोनवर्षा गांव निवासी मुखिया पति लाली कुंवर उर्फ अजय उर्फ लाली मुखिया को सोमवार की देर रात उसके घर से बिहपुर पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। लाली के खिलाफ गोपालपुर, झंडापुर अौर बेगूसराय के फुलवरिया में तीन केस दर्ज है। लाली मुखिया की पत्नी नीना रानी वर्तमान में सोनवर्षा पंचायत की मुखिया है। एसएसपी अाशीष भारती ने बताया कि लाली मुखिया ने अपराध के जरिए अकूत संपत्ति कमाई है। उसकी संपत्ति का पता लगाकर उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। पड़ोसी जिला अौर राज्यों की पुलिस से संपर्क कर उसके क्रिमिनल रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। अपराध से कमाई गई इसकी संपत्ति जब्त होगी।

2012 में बंगाल पुलिस से लाली मुखिया की हुई थी मुठभेड़

2012 में रंगरा इलाके में लाली अौर उसके गैंग के साथ बंगाल पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई थी, जिसमें गैंग के दो बदमाश पकड़े गए थे। उस समय लाली भागने में सफल रहा था। इस मामले में गोपालपुर थाने में केस दर्ज कराया गया था। मामले में लाली को फरार दिखाते हुए पुलिस ने अारोप-पत्र समर्पित किया था। सिल्लीगुड़ी के व्यवसायी का अपहरण कर लाली ने उसकी हत्या कर दी थी। व्यवसायी की लाश बेगूसराय के मंझौल इलाके से बरामद हुई थी। इस मामले में फुलवरिया थाने में दर्ज केस में लाली फरार चल रहा था।

बगड़ी पुल पर दिन-दहाड़े दो को मार डाला था

23 जनवरी 2015 को दिन-दहाड़े नवगछिया कोर्ट से अाने के दौरान बगड़ी पुल के पास कौशल कुंवर अौर बमबम कुंवर की हत्या कर दिया था। इस मामले में बिहपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी में भी लाली मुखिया को फरार दिखाते हुए पुलिस ने चार्जशीट समर्पित किया था। लाली का सांठ-गांठ अंतरराज्यीय अापराधिक गिरोहों से हो गया था। पुलिस इसका आपराधिक रिकॉड खंगालेगी।

घर को घेर कर पुलिस ने डाला रेड, तो पकड़ा गया

एसएसपी ने बताया कि सोमवार देर रात लाली मुखिया के घर में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद नवगछिया एसडीपीअो प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम में बिहपुर थानेदार रणजीत कुमार, भवानीपुर थानेदार नीरज कुमार, नदी थानेदार महताब खान अौर झंडापुर थानेदार पंकज कुमार को शामिल किया गया। टीम ने लाली मुखिया के घर को घेर कर छापेमारी की तो वह पकड़ा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....