अनुमंडल के 48वां स्थापना दिवस पर नवगछिया विकास समिति की ओर से शहर में विभिन्न जगहों पर पौधे लगाए गए। इस दौरान बाजार, अनुमंडल अस्पताल परिसर, मील टोला, एनएच 31 के किनारे फलदार पाैधे लगाए गए। संस्था के सदस्य सत्येंद्र नारायण चौधरी कौशल ने बताया कि नवगछिया अनुमंडल के नाम के पीछे एक कहावत है कि नवगछिया में नौ विशाल वृक्ष शहर के के चारों ओर थे।
Total Downloads: 382
इसलिए इसका नाम नवगछिया पड़ा। अजय कुशवाहा और मुकेश राणा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए नवगछिया के धरहरा को बिहार सरकार ने माॅडल माना है जो नवगछिया के लिए गर्व की बात है। अनुज चौरसिया ने कहा कि स्थापना दिवस पर पर पौधे लगाना अच्छी बात है।

कार्यक्रम में अमित कुमार, मुकेश राणा, रमेश राय, पंकज कुमार, मुकेश साह, प्रेम कुमार, विष्णु गुप्ता, अखिलेश यादव, धीरज शर्मा, कौशल जायसवाल, मो आजाद, रविन्द्र पोद्दार, आशुतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

