रेलवे रैक प्वाइंट व एफसीआई गोदाम से ट्रक व ट्रैक्टरों के धड़ल्ले से आवागमन के कारण बुधवार को मकंदपुर चौक से नवगछिया बाजार आने जाने वाली मुख्य सड़क पर दिनभर भीषण जाम लगा रहा। इसी बीच कदवा के गंगा नगर निवासी अजय मंडल की पत्नी रेणु देवी को अनुमंडल अस्पताल लेकर आ रही एंबुलेंस एक घंटे तक जाम में फंसी रही और महिला का एंबुलेंस में ही डिलेवरी हो गई।
Total Downloads: 105
एंबुलेंस चालक ने बताया सुबह आठ बजे प्रसव पीड़िता को लेकर अस्पताल के लिए निकला था। मकंदपुर चौक तक पहुंचने में बीस मिनट लगा। लेकिन में हमलोग एक घंटे जाम में फंस गए। इसी बीच महिला का एम्बुलेंस में ही प्रसव हो गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल के डॉक्टर को इसकी सूचना दी गई। एक घंटे बाद प्रसूता अस्पताल पहुंची और डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं। इधर, जाम इस कदर लगा था कि मकंदपुर चौक से नवगछिया बाजार की सफर पांच मिनट की जगह एक घंटे लगे।

आपाधापी में टेंपो की ठोकर से समपार फाटक हुआ क्षतिग्रस्त
मकंदपुर चौक से नवगछिया बाजार आने वाली सड़क पर समपार फाटक पर जाम के कारण पूरे दिन यात्री परेशान रहे। इस बीच आपाधापी में समपार फाटक गिराने के दौरान एक टेंपो की ठोकर से फाटक टूट गया। दरअसल, ट्रेन आने की सूचना पर गेटमैन फाटक गिरा रहा था। इसी दौरान टेंपो बीच में आ गया। फाटक क्षतिग्रस्त होने के बाद ट्रेन के ड्राइवर ने खुद उतर ट्रैक पर खड़े वाहनों को हटवाया तब ट्रेन रावाना हुई। वहीं शाम में राजधानी एक्सप्रेस के आगमन के दौरान करीब आधे घंटे तक समपार के बंद रहने से जाम की स्थिति और भयावह हो गई।

