नवगछिया : नवगछिया पूर्वी केबिन किसी बड़ी घटना को आमंत्रण दे रहा है. रोज यहां पर जाम की स्थिति बन रही है. गुरूवार को पूर्वी केबिन गिरते ही दोनों तरफ वाहनों की संख्या इतनी अत्यधिक हो गयी कि ट्रेन जाने के बाद भी पूर्वी केबिन पर जाम लगा रहा. इस दौरान दूसरी ट्रेन आने का सिग्नल हो गया. लेकिन जाम रहने के कारण केबिन पर तैनात कर्मी कुछ भी कर पाने में असमर्थ थे.
Total Downloads: 376
समपार फाटक खुला ही रह गया. फिर ट्रेन को कुछ मिनटों के लिए आउटर सिग्नल पर रोका गया और ट्रेक से वाहनों को खाली किया गया फिर ट्रेन को पूर्वी केबिन स्थित ट्रेक से गुजारा गया. लोगों ने बताया कि नवगछिया के लिए इस तरह की घटना सामान्य हो गयी है.

पूर्वी केबिन होते हुए वाहनों इतना अत्यधिक परिचालन हो रहा है कि एक मिनट केबिन बंद रहने पर दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की कतार खड़ी हो जाती है. मालूम हो कि बुधवार को भी एक ऑटो ने समपार फाटक में धक्का दे मारा था जिससे समपार फाटक टूट गया था. स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द अर्धनिर्मित ओवर ब्रीज का निर्माण करने की मांग की है.

