नवगछिया : नवगछिया पुलिस मुख्यालय से सौ मीटर की दूरी पर वार्ड 22 नया टोला के पास शव का बरामद होना चरचा का विषय है. लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं. कोई कह रहा है मृतक स्थानीय है तो कोई कह रहा है किसी ने मार कर शव को उक्त स्थल पर ला कर फेंक दिया है. मालूम हो कि जिस जगह से शव बरामद हुआ है उक्त स्थल पर जाने का दो ही रास्ता है एक रस्ता नवगछिया स्टेशन जाने वाली सड़क से जाती है दूसरा रास्ता एसपी आवास एवं कार्यालय से होकर जाता है.

ऐसी स्थिति में युवक की हत्या कर वहां पर शव लेकर जाना अपराधियों के लिए मुश्किल है. आपरधी युवक की हत्या करता तो उसे शव को ठिकाने लगाने के लिए कई आसान स्थल थे. जहां बड़ी आसानी से आपरधी से शव को ठिकाने लगा सकता था तो अपराधी भीड़ भाड़ वाला मुहल्ला व दूसरी और एसपी का आवास व कार्यालय में शव को ठिकाने लगाने की जोखिम क्यों उठाए. इस आशंका से इस बात को बल मिलता है कि जहां से शव बरामद हुआ है वहीं पर युवक की हत्या की गयी है. शव बरामदगी होने के बाद पुलिस के संदेह के घेरे में उक्त मुहल्ले के लोग भी है.

खाई में शव मिलने के बाद भी मुहल्ले के लोग पूरी तरह से खामोश थे. वहां पर मुहल्ले के लोग शव को देखने के लिए भी जमा नहीं हुए थे. पुलिस हत्या के मामले में प्रेम प्रसंग एवं किसी व्यावसायिक डील के बिंदु पर फोकस कर छानबीन में जुटी है. पुलिस का मानना है कि जिस स्थल एवं जिस परिस्थिति में युवक का शव बरामद हुआ है. इस तरह की स्थिति प्रेम प्रसंग या फिर किसी व्यसायिक डील के संदर्भ में ही उत्पन्न हो सकती है. हालांकि युवा के शव की शिनाख्त पुलिस के लिए पहली चुनौती है. मृतक युवक कौन है और वह किससे मिलने नवगछिया आया था.

यह शव के शिनाख्त के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. हलांकि मुहल्ले के बीच मे शव बरामद होने से तरह तरह के चर्चे हो रहे हैं. इस घटना को नवगछिया पुलिस ने भी चुनौती के तौर पर लिया है. नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि पुलिस इस मामले में हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. शव का शिनाख्त हमारी पहली प्राथमिकता है. इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है. उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त कर पूरे घटना क्रम का पुलिस जल्द ही उद्भेदन करेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *